फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fight in two groups at sardhna. five injured

सरधना में दो समुदायों के लोगों के बीच पथराव और फायरिंग

Mon, 10 Aug 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
fight in two groups at sardhna. five injured
सरधना(मेरठ)। समसपुर सुरानी गांव में शनिवार रात दो समुदाय के लोगों के बीच मामूली कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इसमें एक युवक मामूली रूप से घायर हो गया। एक पक्ष ने इसे पुलिस कंट्रोल रूम को अजान के दौरान आरती बंद कराने को लेकर मारपीट की झूठी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से दो लोगों को शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

समसरपुर सुरानी गांव निवासी ओसामा पुत्र यूनुस और गौरव पुत्र आनंद के बीच बाइक की साइड लगने को लेकर तीन दिन पूर्व कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने दोनों का शांत करा दिया था। शनिवार रात नाली चोक होने और पानी सड़क पर फैलने के कारण दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव, लाठी डंउे चले। फायरिंग भी गई। इस दौरान गौरव ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी कि मस्जिद में अजान के दौरान आरती बंद कराने को लेकर मारपीट हो गई है। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और एसडीएम अमित कुमार भारतीय मौके पर पहुंचे। वहीं ग्राम प्रधान बबलू भी पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस दोनो पक्षों से छह लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने रविवार को लिखा पढ़ी के बाद पांच लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने जमानत खारिज कर दी। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। इसमें एक पक्ष से संदीप पुत्र आनंद, गौरव पुत्र आनंद, आनंद पुत्र रिछपाल और दूसरे पक्ष से आरिश पुत्र यूनुस व यूनुस पुत्र ईद्दू का चालान कर जेेेल भेजा दिया। इस मामले में एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि फर्जी सूचना देकर माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed