{"_id":"67a90ab57d1c36040208f636","slug":"fight-in-protest-against-molestation-of-grooms-cousin-sister-meerut-news-c-14-1-mrt1051-779313-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूल्हे की ममेरी बहन के साथ छेड़खाड़ के विरोध में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूल्हे की ममेरी बहन के साथ छेड़खाड़ के विरोध में मारपीट
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दूल्हे के ममेरी बहन के साथ छेडछाड की घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। लोगों ने समझा बुझा कर शांत किया। शनिवार को बरात के लौटने पर दोनों पक्षों में फिर से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी हुआ। दूल्हे पक्ष ने दूसरे पक्ष ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। दोनों ही पक्ष एक ही समाज के है। पुलिस ने दूल्हे पक्ष की ओर से आरोपी पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूल्हे पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई के अनुसार शुक्रवार को दूल्हे के घर पर मढा सगाई की रस्में चल रही थी। जिसमें डीजे पर डांस कर रही दूल्हे की ममेरी बहन के साथ पड़ौस के रहने वाले अंकेश, अभिकरम, उज्जवल, अभिषेक, मनीष आदि ने अश्लील हरकते करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पथराव भी हुआ। तब गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को बरात के वापिस लौटते ही दोनों पक्षों के बीच दोबारा से कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पथराव शुरू हो गया। मारपीट के दौरान दूल्हे का भांजा सोनू घायल हो गया। वही मोनिका, नीरज, सचिन, सनी, सोनू मामूली रूप से चोटिल हो गए। दूल्हे पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तीन राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि दूल्हे पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और हमले की धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -
पथराव का सोशल मीडिया पर विडियो वायरल
डीजे पर डांस के दौरान दूल्हे की ममेरी बहन के साथ छेडखानी के विरोध मे मारपीट के दौरान जमकर पत्थरबाजी शुरू हुई थी। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --