फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight in charge of Paddy Procurement Center

धान खरीद केंद्र के प्रभारी के साथ मारपीट

Fri, 06 Nov 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fight in charge of Paddy Procurement Center
धान खरीद केंद्र के प्रभारी के साथ मारपीट
विज्ञापन

अफजलगढ़। कादराबाद सहकारी समिति के धान खरीद केंद्र के प्रभारी गजेंद्र सिंह ने अफजलगढ़ चेयरपर्सन के पति पर धमकी देते हुए जबरन विधायक के पास ले जाने और उनके दो निजी सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट व गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी है।
गजेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह सोमवार को तीन बजे अपने केंद्र पर धान की खरीद के लिए तौल करा रहा था। बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह अगवानपुर स्थित गोशाला का उद्घाटन करने आए थे। आरोप है कि अफजलगढ़ चेयरपर्सन पति उसके पास आए और उसे धमकाते हुए विधायक के पास ले गए। विधायक ने उनसे धान खरीद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विधायक को अवगत कराया कि तौल सुचारु रूप से चल रही है। इसके बाद उन्होंने पीसीएफ वालों का मोबाइल नंबर मांगा जो उसने उपलब्ध करा दिया। विधायक की पीसीएफ अकाउंटेंट से बात हुई। इस पर उनके दो सहयोगी निजी सुरक्षा कर्मियों गलत नंबर देने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के पीछे ले गए और उनसे मारपीट की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मारपीट का आरोप गलत: विधायक
विधायक सुशांत सिंह का कहना है कि केंद्र प्रभारी की धान की तौल न किए जाने की शिकायत मिल रही थी। उससे इस संबंध में जानकारी की गई। उन्होंने मारपीट के आरोप को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि इस संबंध में डीएम व एसडीएम को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed