फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight for refusing to drink liquor at tube well, car also vandalized

Meerut News: नलकूप पर शराब पीने से मना करने पर मारपीट, कार में भी की तोड़फोड़

Mon, 14 Oct 2024 05:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Fight for refusing to drink liquor at tube well, car also vandalized
दौराला। नलकूप पर बैठकर शराब पीने से मना करने पर तीन युवकों ने किसान व उसके दो साथियों के साथ मारपीट कर दी तथा किसान की कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव चिरौड़ी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपने नलकूप पर साथी सुधीर राठी और जितेंद्र सिंह के साथ गया था। खेत पर पहुंचने के बाद उसने नलकूप पर गांव के ही राजन, नितिन उर्फ चिंटू और बड़कली गांव निवासी सोनू को शराब पीते देखा। धर्मेंद्र ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर तीनों को शराब पीने से मना किया। इस पर तीनों आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने धर्मेंद्र व उसके साथियों के साथ मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मारपीट में जितेंद्र को गंभीर चोट आई है। थाने पहुंचे धर्मेंद्र ने पुलिस को जानकारी देते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed