{"_id":"6861a3a1cd0e43054f0c3142","slug":"fight-broke-out-in-dispute-over-removing-bike-from-road-four-people-including-woman-injured-sardana-news-c-73-1-mct1008-104413-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से बाइक हटाने के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते से बाइक हटाने के विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के कुर्बान, कादिर, मोहसीन व शकीला गंभीर रूप से घायल गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कस्बा खिवाई निवासी कुर्बान ने तहरीर में बताया कि रविवार को वह बाइक से सरधना जाने की तैयारी कर रहा था। उसने बाइक घर से निकालकर रास्ते में खड़ी कर दी। कस्बा निवासी आरोपियों ने उसे रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहा। जब वह बाइक हटाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए आए परिजनों के साथ भी मारपीट की। मारपीट में महिला समेत चार घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।