{"_id":"6a1af6b06ad0c2180f086fe2","slug":"fight-between-two-parties-in-rohta-three-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112520-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोहटा में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोहटा में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
Sat, 30 May 2026 08:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 30 May 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
गांव भैंसा में मामुली बात के बाद हुए पथराव व मारपीट के बाद घटना को जानने के लिए सडक पर आए लोग ।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा में शनिवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उपचार कराया।
बताया गया कि गांव निवासी हकीम सिराजूदीन और कबाड़ का काम करने वाले दीनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे दीनू के पुत्र परवेज के सिर में चोट लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।