फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight between two groups of students, one side opened fire

Meerut News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक पक्ष ने की फायरिंग

Thu, 14 Nov 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups of students, one side opened fire
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ बाईपास स्थित विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित कृष्णा विहार में विवेक कुमार विश्वविद्यालय में बीकाॅम एलएलबी चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वह विवि के हाॅस्टल में रहता है। 11 नवंबर को शाम सात बजे विवेक अपने साथी समीर निवासी घाट रोड शाहीपुरा काॅलोनी परतापुर के साथ विवि कैंपस में कैफे पर कुछ खाने गया था। आरोप है कि तभी विवि में पढ़ने वाले विपुल निवासी अफजलपुर पावटी अपने कुछ साथियों को लेकर वहां पर पहुंचा। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि विपुल पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी गई। विवेक बाल-बाल बच गया। हमलावरों ने पिस्टल की बट से विवेक का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद भगदड़ मच गई। विवेक का आरोप है कि जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना की सूचना पुलिस चौकी पर दी गई। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय जायसवाल का कहना है कि पुलिस ने विवेक की तहरीर पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed