फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight between BKU Sangharsh Morcha workers and toll workers over toll fee

Meerut News: टोल शुल्क के विवाद में भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों में मारपीट

Tue, 24 Dec 2024 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fight between BKU Sangharsh Morcha workers and toll workers over toll fee
दौराला - दौराला थाने के सामने खुले आसमान के नीचे डिवाइडर पर धरना देते भाकियू संघर्ष मोर्चा के क
महिला टोलकर्मी और महिला कार्यकर्ता ने एक दूसरे पर कुंडल लूट के लगाए आरोप
विज्ञापन

पुलिस से भी धक्का-मुक्की, 16 किसान संगठन के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर टोल शुल्क के विवाद में सोमवार दोपहर टोल की महिला कर्मचारियों व भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस से भी धक्का-मुक्की की गई। थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। टोल प्लाजा के एचआर हेड की तहरीर पर भाकियू संघर्ष मोर्चा के 16 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर के अनुसार भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार सोमवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मांगों का ज्ञापन देने के लिए एसएसपी कार्यालय जा रहे थे। मेरठ महोत्सव में पुलिस तैनात होने के चलते अधिकारियों ने संगठन से दादरी बॉर्डर पर सीओ सरधना को ज्ञापन देने की बात कहकर वापस भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार में सवार होकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता दादरी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचते ही टोल शुल्क नहीं देने पर महिला कर्मचारी ने कार को नहीं निकाला, जिस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने लाइन नंबर आठ पर वाहनों को खड़ा कर हंगामा किया। टोल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भाकियू महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने टोल की तीन महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वहीं, कार्यकर्ता भी आरोप लगाकर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे व धरने की सूचना पर पुलिस टोल प्लाजा पर पहुंची। दोनों पक्षों में हुई मारपीट टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर घटना के बारे में जानकारी लेने में जुट गई है। सीओ दौराला शुचिता सिंह, सीओ सरधना, कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पुलिस भी हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंच गए।
सीसीटीवी में तीन महिलाकर्मी को पीटते दिखे कार्यकर्ता
सीओ शुचिता सिंह ने भी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा, जिसमें भाकियू संघर्ष मोर्चा की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता टोल की तीन महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट करते दिखे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। एचआर हेड रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मोर्चा के नरेश, तस्लीम , सन्नी , जितेंद्र, विकास, पवन, कैलाश, अब्बास, अनीस, सोनू, गीता, सावित्री, जयवंती, अनिता, स्नेहलता, कौशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

छह महिला समेत 16 कार्यकर्ता हिरासत में
पुलिस ने सभी 16 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिनमें छह महिला कार्यकर्ता भी हैं। पुलिस ने उन्हें महिला थाने भेज दिया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि दादरी जाते हुए टोल कर्मचारियों ने बदसलूकी की। कार्यकर्ता ने मारपीट नहीं की। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि टोल से बिना शुल्क दिए गाड़ी निकलवाने को लेकर विवाद हुआ था। मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की महिलाओं ने आरोप लगाए हैं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दौराला - दौराला थाने के सामने खुले आसमान के नीचे डिवाइडर पर धरना देते भाकियू संघर्ष मोर्चा के क

दौराला - दौराला थाने के सामने खुले आसमान के नीचे डिवाइडर पर धरना देते भाकियू संघर्ष मोर्चा के क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed