{"_id":"5cd0dce5bdec22076019d518","slug":"fifth-class-student-of-baghpat-meerut-made-new-record-studying-from-howard-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं की छात्रा ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से कोर्स कर गढ़ा नया कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं की छात्रा ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से कोर्स कर गढ़ा नया कीर्तिमान
Tue, 07 May 2019 06:48 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 07 May 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
सूर्यस्संज्ञिनी, हावर्ड यूनिवर्सिटी से लीडर्स ऑफ लर्निंग कोर्स पूरा करने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत की 10 वर्षीय सूर्यस्संज्ञिनी हावर्ड यूनिवर्सिटी से लीडर्स ऑफ लर्निंग कोर्स पूरा करने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की छात्रा बनी। बड़ौत की 10 वर्षीय सूर्यस्संज्ञिनी दिल्ली पब्लिक स्कूल, सोनीपत की कक्षा पांच की छात्रा है। उसने इतनी छोटी सी उम्र में ही विश्व की नंबर एक यूनिवर्सिटी हावर्ड से एडवांस कोर्स पूरा कर विश्व कीर्तिमान बनाया है।
विज्ञापन
लीडर्स ऑफ लर्निंग नामक कोर्स शिक्षा से जुड़े एक्सपर्ट और पीएचडी स्तर के लोगों के लिए हावर्ड यूनिवर्सिटी ने बनाया। सूर्यस्संज्ञिनी की अद्भुत क्षमता और सोच को देखकर हावर्ड ने उसकी कम उम्र को नजरअंदाज कर इस कोर्स की पूरी फीस भी स्कॉलरशिप के रूप में मुहैया कराई।
विज्ञापन
असाधारण बात यह भी है कि सूर्यस्संज्ञिनी ने यह कठिन कोर्स पूरा किया। विगत वर्षों में यह नन्ही बिटिया पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी अपने नाम कई विश्व रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। इस कठिन कोर्स से पहले सूर्यस्संज्ञिनी ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी से भी एक जैव विज्ञान पर आधारित कोर्स 96 फीसदी अंक से पूरा कर चुकी है। सूर्यस्संज्ञिनी युद्ध मुक्त और अनाथ मुक्त धरती का नेतृत्व करने का लक्ष्य रखती है और इस ऊंचे लक्ष्य के लिए वह वैश्विक स्तर पर राजनीति के क्षेत्र में जाकर परिवर्तन लाने के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन