फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fierce fire in warehouse near Indira Chowk, loss of lakhs

Meerut News: इंदिरा चौक के पास गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sat, 08 Apr 2023 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in warehouse near Indira Chowk, loss of lakhs
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक स्थित पूर्वा ईरान के पास हुमा सेफ के फर्नीचर के गोदाम में शुक्रवार रात डेढ़ बजे के बाद शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटों से छह दुकानें चपेट में आ गईं। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इंदिरा चौक पूर्वा ईरान हुमा सेफ का शोरूम है। शोरूम के सामने गली में फर्नीचर का गोदाम है। शुक्रवार देर रात 1:30 बजे के बाद शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना दी गई। यहां छह दुकानों में आग की लपटें पहुंचने से दरारें आ गईं। मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने आग बुझाने का पयास किया। आग लगने से करीब आठ लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फर्नीचर का गोदाम था। अभी शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। लाखों रुपए के नुकसान की बात बताई गई है। अग्निशमन अधिकारी आग लगने की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed