{"_id":"6092e0f03b8dbb3b14318b21","slug":"fierce-fire-found-in-drug-store-in-khairnagar-of-meerut-found-after-hard-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ केे खैरनगर में दवाओं के गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ केे खैरनगर में दवाओं के गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 May 2021 11:46 PM IST
सार
- शार्ट सर्किट माना जा रहा कारण, दमकल की टीम ने बुझाई आग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर स्थित दवाओं के गोदाम में बुधवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन नहीं हो पाया है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन
साकेत मानसरोवर निवासी नरेश गुप्ता की खैर नगर में रचना एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। वह दवा का कारोबार करते हैं। निचले हिस्से में दुकान है जबकि प्रथम तल पर उन्होंने गोदाम बनाया हुआ है। बुधवार शाम करीब छह बजे उनके गोदाम से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
नीचे दुकान में मौजूद नरेश गुप्ता दौड़कर प्रथम तल पर पहुंचे। जैसे ही जीने का दरवाजा खोला तो अंदर आग की लपटे उठ रहीं थी और पूरा कमरा धुएं से भर गया था। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कर्मचारी उन्हें नीचे लेकर आए। आसपास के कुछ लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़े।
विज्ञापन
बाद में सूचना मिलने पर घंटाघर स्थित दमकल स्टेशन से दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक अंदर रखा काफी सामान जल चुका था।
नरेश गुप्ता ने बताया कि उनका ब्रांडेड दवा का कारोबार है। गोदाम में काफी माल रखा था, जो जल गया है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन कर पाना संभव नहीं है। घंटाघर फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दुष्यंत कुमार शर्मा ने बताया कि दवाओं के गोदाम में आग पर काबू पा लिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।