{"_id":"5fc878b48ebc3e9bf4623e77","slug":"fierce-fire-computer-and-documents-burnt-to-ashes-in-punjab-national-bank-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में पंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, कंम्पयूटर व दस्तावेज जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में पंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, कंम्पयूटर व दस्तावेज जलकर राख
Thu, 03 Dec 2020 11:03 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
fire in bank
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार सुबह चांदपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि शॉट शर्किट के कारण आग लगी है। आग से बैंक में रखे कई कंप्यूटर व जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चांदपुर रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई । आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट से बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने अपने आग बुझाने वाले सिलेण्डर से आग बुझने में सहयोग किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
बताया गया कि गुरुवार सुबह बैंक का सफाई कर्मचारी सफाई करने आया था। कर्मचारी को बैंक से धुआं उठता दिखाई दिया। इस पर उसने आस पास के लोगों को सूचना दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को फोन किया तथा बिजलीघर की लाइन बंद कराई।
विज्ञापन
लोगों ने आग बुझाने के सिलिंडर से बैंक में घुसकर आग बुझाने के प्रयास किए। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग अन्दर तक नहीं पहुंच पाई थी। बैंक में बने तीन काउंटर, कम्प्यूटर आदि सामान जल गया। बिजली की लाइन जल गई। बैंक में लगे एसी जल गए। मौके पर बैंक स्टाफ पहुंच गया है। पुलिस व सीओ भी मौके पर पहुंचे । नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।