{"_id":"658480337a4610899c08f02c","slug":"fgdfgfdgdfgdfgdfgdfgdfgfd-meerut-news-c-14-1-mrt1004-416996-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्रीनगर के एक घर में 14 आवारा कुत्तों को देख निगम की टीम हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्रीनगर के एक घर में 14 आवारा कुत्तों को देख निगम की टीम हैरान
विज्ञापन
- कुत्तों के आतंक की सूचना पर नगर निगम की टीम शास्त्रीनगर पहुंची थी
पशु प्रेमियों के विरोध के चलते उल्टे पांव लौटी टीम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बुधवार को नगर निगम की बैठक में बंदर और कुत्तों के आतंक को लेकर खासा हंगामा हुआ था। बृहस्पतिवार को नगर निगम हरकत में आया। इसके तहत शास्त्रीनगर के डी ब्लाक में आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत पर नगर निगम की टीम पहुंची। वहां एक ही मकान में 14 आवारा कुत्तों को देखकर निगम के कर्मी भी हैरान रह गए। उस मकान में रह रही महिला व उसके बच्चों ने टीम का विरोध कर दिया। जिस पर टीम को वापस लौटना पड़ा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि आवारा कुत्तों के बधियाकरण का अभियान चल रहा है। एंटी रैबीज के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। दोबारा टीम भेजकर कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाएंगे।
बृहस्पतिवार सुबह निगम को सूचना मिली कि शास्त्रीनगर डी-ब्लाक में आवारा कुत्तों का आतंक है। क्षेत्र के लोग इनका शिकार हो रहे हैं। इसकी सूचना पर कुत्तों को पकड़ने वाली निगम की टीम शास्त्रीनगर पहुंच गई। जहां पर एक महिला ने अपने मकान में 14 आवारा कुत्तों को बंद कर लिया। टीम ने कुत्तों को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर महिला और उसके बच्चों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इन सभी के पशु प्रेम के आगे निगम की टीम को उल्टे पांव लौटना पड़ा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। विरोध करने वालों पर कानूनी कार्रवाई कराएंगे।
अस्थायी सेंटर बनाकर करेंगे कार्रवाई
प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए दूसरा सेंटर भी बनाने की प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आठ करोड़ की लागत से नया सेंटर तैयार किया जाएगा। शहर में कुत्तों के आतंक को देखते हुए निगम ने अस्थायी सेंटर बनाने का फैसला लिया है। नगर आयुक्त से बात हो गई है। जल्द ही कुत्तों को बधियाकरण और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने की कार्रवाई होगी।