फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fertilizer and seed samples fail in Baghpat district, license revoked

यूपी: थमा नहीं नकली किताब, पेट्रोल-डीजल का खेल, अब खाद-बीज के नमूने फेल, तीन के लाइसेंस निरस्त

Tue, 25 Aug 2020 09:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2020 09:25 PM IST
सार

  • खाद व बीज के नमूने फेल, लाइसेंस निरस्त   
  • चौधरी खाद भंडार रटौल सहित तीन लाइसेंस निरस्त
  •  30 दिन में स्टॉक का निस्तारण करने के निर्देश 

विज्ञापन
fertilizer and seed samples fail in Baghpat district, license revoked
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ, मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों नकली पेट्रोल- डीजल को लेकर खूब गहमागहमी रही। आपूर्ति विभाग ने शिकंजा तो कसा लेकिन जांच केवल उलझकर रह गई। ये मामला शांत हुआ ही था कि हाल ही में मेरठ में बड़े पैमाने पर नकली खेल के सामान बेचे जाने का खुलासा हुआ। इसके तुरंत बाद बड़ी संख्या में नकली किताबों की सप्लाई का भंडाफोड़ हुआ।

विज्ञापन


इस मामले में जहां पुलिस वेस्ट के अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर रही है। वहीं मंगलवार को बागपत जनपद में दुकानों में बेची जा रही खाद और बीज की गुणवत्ता पर उठे सवालों से पर्दा उठ गया है। जांच रिपोर्ट में खाद नकली पाई गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहले राम-राम... फिर ऐसे दिया वारदात को अंजाम, खुल गया भाजपा नेता की हत्या का असली राज

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दुकानों पर बेची जा रही खाद और बीज की जांच रिपोर्ट सामने आ गई। हालांकि विभाग ने ऐसी दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, लेकिन सवाल है कि क्या अब तक किसानों को बेची नकली खाद और बीज का हरजाना भी दुकानदारों से वसूला जाएगा। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ही नकली खाद और बीज की बिक्री करने के आरोप लग रहे हैं।  

जनता की शिकायत पर पूरे जनपद में खाद और बीज की दुकानों में छापा मारकर नमूने लिए थे। इस अभियान के तहत 14 अक्तूबर 2019 को जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चौधरी खाद भंडार रटौल का डीएवी 18:46 प्रतिशत उर्वरक का नमूना उर्वरक एवं कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला लखनऊ में जांच के लिए भेजा था। जांच में प्रयोगशाला में नमूना मानक के अनुरूप नहीं मिला। चौधरी खाद भंडार का पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि उर्वरक विक्रेता का धान का नमूना भी जांच में फेल हो चुका है। उर्वरक विक्रेता को अमानक स्टॉक को छोड़कर अन्य स्टॉक का 30 दिन में निस्तारण कर पंजीकरण प्रमाणपत्र कार्यालय में जमा करने और पीओएस मशीन इफ्को कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मैसर्स सिंघल फर्टिकैम प्राइवेट लिमिटेड बड़ौत के प्रमाणपत्र और चौधरी एंड कंपनी खेकड़ा का प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed