फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students took a pledge for national unity and environmental conservation.

Meerut News: छात्राओं ने ली राष्ट्र की एकता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Fri, 09 Oct 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Female students took a pledge for national unity and environmental conservation.
दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पोस्टर बनाक
दौराला। मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शिक्षिका रविता ने छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को राष्ट्र की एकता बनाए रखने, पर्यावरण की रक्षा करने और जल संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से इन संकल्पों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को आत्मसात करके ही समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने के प्रति जागरुक करने की अपील की। कार्यक्रम में सुनीता रानी, डॉ. निशा, निधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed