{"_id":"6a8c3f8de0a710ceee05294d","slug":"female-students-provided-with-industrial-information-through-a-documentary-meerut-news-c-72-1-mct1005-158241-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डॉक्यूमेंट्री के जरिए छात्राओं को दी औद्योगिक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डॉक्यूमेंट्री के जरिए छात्राओं को दी औद्योगिक जानकारी
Mon, 24 Aug 2026 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय उद्यमिता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग, उद्योग अकादमिक, कौशल विकास प्रकोष्ठ और नवाचार प्रकोष्ठ ने एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की।
इसका उद्देश्य छात्राओं को उद्यमशीलता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में हुआ। डॉक्यूमेंट्री में रतन टाटा की उद्यमशीलता यात्रा को प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया। डॉक्यूमेंट्री के जरिए छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने कई नए उत्पाद विकसित किए और टेटली, कोरस और जगुआर लैंड रोवर जैसे वैश्विक कारोबारों का अधिग्रहण किया।
उन्होंने भारतीय उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाई और उद्यमशीलता को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा और किस प्रकार से उनका जीवन युवाओं को नवाचार, साहस, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शैलजा रहीं।