फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students conveyed a message of social responsibility.

Meerut News: छात्राओं ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

Thu, 24 Sep 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Female students conveyed a message of social responsibility.
सरधना। सेंट जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को एनएसएस का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मना
सरधना। सेंट जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम एनएसएस के लक्ष्य गीत गायन से शुरू हुआ। छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता पर प्रस्तुतियां दीं। डॉ. नीतू और शबाहत अंसारी के निर्देशन में छात्राओं ने कई विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। इनमें 'बुढ़ापा बोझ नहीं, जिम्मेदारी', 'मेंटल हेल्थ, एआई शॉर्टकट नहीं, स्मार्ट टूल बनाओ' और 'रीयल लाइफ हीरो बनो, रील लाइफ नहीं' शामिल थे। गुलनाज की विषय सामग्री भी प्रस्तुत की गई। कॉलेज प्राचार्या क्रिस्टीना लुईस ने अध्यक्षता करते हुए एनएसएस को समाज को दिशा दिखाने और विद्यार्थियों में सेवा व सामाजिक सरोकार विकसित करने का माध्यम बताया। उन्होंने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना कर सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। छात्रा गुलसबा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान कई शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed