फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students conveyed a message of environmental conservation.

Meerut News: छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 05 Oct 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Female students conveyed a message of environmental conservation.
दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने प्लास्टिक से बनाया दानव। स्रोत :
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मवी में ईको क्लब के अंतर्गत छात्राओं ने अनुपयोगी प्लास्टिक की बोतलों से प्लास्टिक दानव का आकर्षक मॉडल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं की इस अनूठी पहल में सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर के मार्गदर्शन और रविता के निर्देशन में तैयार किए गए मॉडल में प्लास्टिक की बोतलों से दानव का ढांचा बनाया गया है। इसके बीच में पृथ्वी को प्लास्टिक प्रदूषण से घिरी और परेशान दिखाया गया है। मॉडल के माध्यम से छात्राओं ने संदेश दिया कि यदि प्लास्टिक का उपयोग नियंत्रित नहीं किया गया तो यह पर्यावरण और धरती के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। छात्राओं ने प्लास्टिक हटाओ, धरती बचाओ का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि छात्राओं का यह प्रयास पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी सामने लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed