{"_id":"6accc751f2b5b4ca7000be98","slug":"female-students-at-as-inter-college-will-soar-towards-their-dreams-powered-by-the-digital-revolution-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113706-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एएस इंटर कॉलेज में डिजिटल क्रांति से छात्राएं भरेंगी सपनों की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एएस इंटर कॉलेज में डिजिटल क्रांति से छात्राएं भरेंगी सपनों की उड़ान
विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में डिजिटल बोर्ड पर छात्राओं को कक्षा में पढाते हुए शिक्षक। (स्त्रोत संस्थान) म
मवाना। शारदीय नवरात्र के अवसर पर एएस इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की गई है। विद्यालय की सभी कक्षाओं में 24 स्मार्ट 75-इंच डिजिटल एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इस कदम से हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों की छात्राओं को तकनीक आधारित आधुनिक शिक्षा का मार्ग मिला है।
प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि डिजिटल स्मार्ट बोर्ड्स और वाईफाई कनेक्टिविटी से शिक्षण कार्य अधिक सहज और प्रभावी बनेगा। इतिहास में मानचित्र, चार्ट और जटिल डायग्राम 3डी चित्रों के साथ एनीमेशन लर्निंग से आसानी से समझाए जा सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और पाठ्यक्रम भी समय पर पूरा हो सकेगा। शिक्षकों के अवकाश पर रहने पर भी पढ़ाई बाधित नहीं होगी। वह मोबाइल एप से घर से ऑनलाइन कक्षाएं ले सकेंगे।
विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं के सपनों को साकार करने में मदद करेगा। विद्यालय समय के बाद नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, पुलिस, सेना और एयरफोर्स की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों को तकनीक से लैस करने के लिए 14 अक्तूबर को एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। स्मार्ट क्लास में पढ़ाए गए पाठों की पीडीएफ, वीडियो और परीक्षाओं के हल प्रश्न-पत्र तुरंत व्हाट्सएप ग्रुप्स पर उपलब्ध कराए जाएंगे।