फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female student undertakes Kanwar Yatra to pray for her maternal uncle to be blessed with a child.

Meerut News: मामा की संतान प्राप्ति की मन्नत के लिए छात्रा ने उठाई कांवड़

Sat, 08 Aug 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Female student undertakes Kanwar Yatra to pray for her maternal uncle to be blessed with a child.
- 25 साल से कांवड़ ला रही नानी के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकली मोहिनी, बोली- भोलेनाथ पर पूरा भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। भगवान आशुतोष के प्रति आस्था और मन्नत का सिलसिला कांवड़ यात्रा में अलग-अलग रूपों में देखने को मिल रहा है। कोई सुख-समृद्धि तो कोई संतान प्राप्ति की कामना लेकर हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। इसी आस्था की मिसाल दिल्ली रोहिणी निवासी कक्षा दसवीं की छात्रा मोहिनी ने पेश की। वह अपनी नानी फूलवती देवी के साथ मामा की संतान प्राप्ति की मन्नत लेकर हरिद्वार से कांवड़ उठाकर पैदल यात्रा कर रही है।

शनिवार को मोहिनी अपनी नानी फूलवती देवी के साथ कांवड़ लेकर सरधना गंगनहर पुल स्थित कांवड़ शिविर पहुंची। मोहिनी ने बताया कि उसकी नानी पिछले करीब 25 वर्षों से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आती हैं। उसके तीन मामा हैं। नानी हर वर्ष भगवान शिव से परिवार की खुशहाली और मामा के लिए संतान प्राप्ति की मन्नत मांगती रही हैं। बताया कि सबसे छोटे मामा के विवाह के कई वर्ष बाद भी संतान नहीं हुई। नानी इस बार भी मामा की संतान प्राप्ति की कामना लेकर कांवड़ लेने जा रही थीं। इसी दौरान मोहिनी ने भी अपने मामा के लिए मन्नत मांगते हुए स्वयं कांवड़ उठाने का संकल्प लिया। वह नानी के साथ हरिद्वार पहुंची और गंगाजल लेकर पैदल यात्रा शुरू की। फूलवती देवी ने बताया कि उन्होंने 31 जुलाई को हरिद्वार से विधि-विधान के साथ गंगाजल उठाया था। वह लगातार पैदल यात्रा करते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान शिव पर पूरा विश्वास है और भोलेनाथ अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed