फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female student accuses family members of pressuring her to get married.

Meerut News: छात्रा ने परिजनों पर लगाया शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप

Sat, 18 Apr 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Female student accuses family members of pressuring her to get married.
मेरठ। सरूरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा ने पिता, चाचा व बुआ पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही पढ़ाई छुड़ाने और मारपीट करने का भी आरोप है। छात्रा ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत कर सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

सरूरपुर क्षेत्र निवासी छात्रा ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया। बताया कि वह इंटर में पढ़ रही है और आगे पढ़ना चाहती है लेकिन उसके पिता, चाचा व बुआ उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहे हैं। छात्रा ने विरोध किया तो परिजनों ने उसकी पढ़ाई बंद करवा दी और उसके साथ मारपीट की। छात्रा के अनुसार चाचा उस पर गलत नजर रखता है और आए दिन धमकियां देता है।
विज्ञापन

आरोपी चाचा ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो उसे बेच दिया जाएगा और उसकी मां व भाई को घर से निकाल दिया जाएगा। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच होगी। परिजनों को थाने बुलाकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed