{"_id":"669db617d3389b80b50fce8a","slug":"female-professor-accuses-meerut-college-principal-of-hatching-a-conspiracy-meerut-news-c-72-1-mrt1059-119015-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला प्रोफेसर ने मेरठ कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला प्रोफेसर ने मेरठ कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया साजिश रचने का आरोप
विज्ञापन
गंगानगर। इस्माईल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की बीएससी मैथ्स विभाग की असिस्टेंट प्रो. मीना राजपूत ने मेरठ कॉलेज के प्राचार्य युद्धवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सेक्रेटरी और मैनेजमेंट को दबाव में लेकर युद्धवीर सिंह ने बीएससी मैथ कोर्स बंद करवाने का पत्र साइन कराया है। यह केवल मुझे कॉलेज से निकालने के लिए किया गया है।
रविवार को मीना राजपूत ने रक्षापुरम स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि स्नातक कोर्स की तीन दिन पहले मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें इस्माईल गर्ल्स डिग्री कॉलेज का नाम है, लेकिन छात्राओं को प्रवेश से रोका जा रहा है। मीना राजपूत के मुताबिक उन्हें बताया गया है कि कॉलेज में बीएससी मैथ्स कोर्स को मैनेजमेंट ने बंद कर दिया है। यह सब डेढ़ वर्ष पूर्व इस्माईल कॉलेज की मैनेजमेंंट में सदस्य बने युद्धवीर सिंह ने कराया है। आरोप लगाया कि सेक्रेटरी और मैनेजमेंट को दबाव में लेकर कोर्स बंद कराने का पत्र साइन कराया गया, जबकि विश्वविद्यालय में कोर्स बंद करने संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।
मीना राजपूत के मुताबिक युद्धवीर सिंह की पहली नियुक्ति प्रवक्ता के पद पर सन् 1991 में हुई थी, जो कि पूर्ण रूप से अवैध थी। द्वितीय उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर (लाभ का पद) हैं। इस बाबत उल्लिखित संस्थाओं ने जांच के आदेश 2022 में जारी किए। इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2023 में वह इस्माईल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की मैनेजमेंट में सदस्य बने। इनका उद्देश्य मुझे और मेरे परिवार से प्रतिशोध लेना था। आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों से विभिन्न माध्यमों से मेरे पति और मुझ पर यह दबाव बना रहे हैं। मना करने पर इन्होंने मेरे कॉलेज के सेक्रेटरी और मैनेजमेंट को दबाव में लेकर मेरा कोर्स बंद करवाने का लेटर साइन करवा दिया, जो कि विश्वविद्यालय, गवर्नर हाउस, यूजीसी एवं एनएएसी-ए ग्रेड के नियमों के पूर्ण रूप से विरुद्ध है। प्रेसवार्ता के दौरान मीना राजपूत ने सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान पर भी आरोप लगाए हैं।