{"_id":"6aa7add9a6c82b14fc02143d","slug":"female-leopard-trapped-in-cage-after-roaming-afzalgarh-colony-for-a-week-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: अफजलगढ़ की डूडा कॉलोनी में एक सप्ताह से घूम रही मादा गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: अफजलगढ़ की डूडा कॉलोनी में एक सप्ताह से घूम रही मादा गुलदार पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस
Mon, 14 Sep 2026 01:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:48 PM IST
सार
अफजलगढ़ की डूडा कॉलोनी में एक सप्ताह से घूम रही मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। वन विभाग की टीम गुलदार को पीलीडैम स्थित वन चौकी ले गई।
विज्ञापन
गुलदार पिंजरे में कैद हुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफजलगढ़ नगर की डूडा कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से घूम रही मादा गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गई। गुलदार के पकड़े जाने से कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ पीलीडैम स्थित वन चौकी ले गई।
विज्ञापन
13 सितंबर की शाम लगाया गया था पिंजरा
कॉलोनी में गुलदार की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने 13 सितंबर की शाम उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। इसके बाद निगरानी की जा रही थी। सोमवार को मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: खरखौदा में खड़ंजे पर मिला युवक का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका; शनिवार से लापता था सुमित
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ले गई गुलदार
गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम गुलदार को सुरक्षित अपने साथ पीलीडैम स्थित वन चौकी ले गई। गुलदार के पकड़े जाने के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत महसूस की।