फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female leopard dies in struggle, another leopard trapped in wire

Meerut News: मादा गुलदार की संघर्ष में मौत, एक गुलदार तार में फंसा

Tue, 07 Jan 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 07 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Female leopard dies in struggle, another leopard trapped in wire
चांदपुर में कराल मार्ग पर पिंजरे में कैद गुलदार। संवाद
धामपुर/चांदपुर (बिजनौर)। धामपुर क्षेत्र के गांव सरकथल माधो के जंगल में तालाब के पास झाड़ियों में मादा गुलदार का शव मिला। करीब तीन वर्षीय इस मादा गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में होना माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर चांदपुर कराल मार्ग पर गन्ने के एक खेत में तार में मादा गुलदार फंस गई। वन विभाग की टीम ने जाल डालकर उसे पकड़ा और पिंजरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


धामपुर क्षेत्र के गांव सरकथल माधो के बाहर नूरपुर मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक है। बैंक से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में चकरोड के पास स्थित सूखा तालाब है। सोमवार को तालाब के किनारे झाड़ियों में मादा गुलदार का शव बरामद हुआ। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मृत गुलदार के शव को बिजनौर रेंज भेज दिया। जहां डॉ. धनपाल सिंह सदर, डॉ. पुष्प सागर झालू और डॉ. विपिन राठी ने मृत गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम होने के बाद मृत मादा गुलदार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारी प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत होने की आशंका जता रहे हैं। क्योंकि उसके चेहरे पर खरोंच के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक

क्षेत्र में मृत मादा गुलदार के शव मिलने से लोगों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से गश्त में तेजी लाने की मांग की है। उधर, वन विभाग के रेंजर गोविंद राम गंगवार ने ग्रामीणों को सुझाव दिया है कि वह अकेले जंगल में काम करने के लिए न जाएं। समूह में खेती-बाड़ी का कार्य करें। यदि जंगल में वन्य जीव दिखाई देता है तो उसके साथ छेड़खानी न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दें। ताकि पिंजरा लगाकर वन्य जीवों को पकड़कर वनों में छोड़ा जा सके।



चांदपुर : डेढ़ घंटे तक गुलदार पकड़ने में जुटी रही टीम

चांदपुर। चांदपुर से गांव कराल जाने वाले मार्ग पर पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल के आवास के पास गांव कराल के जंगल में एक मादा गुलदार एक गन्ने के खेत में तार में फंस गई। सूचना पर मौके पर वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह के साथ पहुंची वन विभाग की टीम करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर लिया तथा टीम गुलदार को विभाग कार्यालय ले आई है।

वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया गुलदार की आयु करीब डेढ़ वर्ष है। गुलदार मादा है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक चांदपुर क्षेत्र में करीब 17 गुलदार रेस्क्यू किए जा चुके हैं। जिसमें पांच मृतक थे। क्षेत्राधिकारी ने किसानों से अपील की है कि किसान खेतों पर समूह के साथ जाएं। खेत पर काम करने से पूर्व आवाज लगा लें। जिससे अंदाजा रहे कि खेत में गुलदार है या नहीं।


- धामपुर रेंज क्षेत्र में एक मादा गुलदार का शव मिला है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। आपसी संघर्ष में मौत की आशंका है। चांदपुर क्षेत्र में गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उसके पैर और मुंह पर कुछ चोट आई है। उसका उपचार कराया जा रहा है। - ज्ञान सिंह, डीएफओ, बिजनौर

चांदपुर में कराल मार्ग पर पिंजरे में कैद गुलदार। संवाद

चांदपुर में कराल मार्ग पर पिंजरे में कैद गुलदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed