फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female doctor's truck crushed to death, angry family and staff jammed ambulance amidst highway

महिला चिकित्सक की ट्रक के कुचलने से मौत, गुस्साए परिजनों व स्टाफ ने हाईवे के बीच एंबुलेंस खड़ी कर लगाया जाम

Fri, 14 May 2021 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Female doctor's truck crushed to death, angry family and staff jammed ambulance amidst highway
महिला चिकित्सक की ट्रक के कुचलने से मौत, गुस्साए परिजनों व स्टाफ ने हाईवे के बीच एंबुलेंस खड़ी कर लगाया जाम
विज्ञापन

दौराला। सीएचसी दौराला में तैनात एक महिला चिकित्सक को बृहस्पतिवार दोपहर दौराला थाने के सामने ट्रक ने कुचल दिया, जिससे महिला चिकित्सक की मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलने पर परिजनों और अस्पताल स्टाफ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
गाजियाबाद के पंचशील प्राइम रोज अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 1104 गोविंदपुरम निवासी डॉ. सुनीता सीएचसी दौराला में तैनात थी। वह आंखों की चिकित्सक थी। डॉ. सुनीता रोजाना गाजियाबाद से दौराला सीएचसी आती-जाती थी। बृहस्पतिवार को ड्यूटी से लौटते समय वह पैदल ही दौराला चौराहे पर जा रही थी। दौराला थाने के सामने पहुंचने पर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने महिला चिकित्सक को कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों व स्टाफ ने हाईवे पर एंबुलेंस बीचों बीच खड़ी करके जाम लगा दिया। परिजन सीएमओ व प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम लगा रहे परिजनों व स्टाफ को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। जाम की सूचना पर एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय व सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों व स्टाफ को आश्वासन दिया कि मृतका के परिवार के एक सदस्य को नौकरी व उचित मुआवजा दिया जाएगा। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे से लगे जाम को खोला गया। जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। थाना प्रभारी किरणपाल सिंह का कहना है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed