फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female body found in flat, fear of murder by husband in Meerut

यूपी: बंद फ्लैट से आ रही थी भयंकर बदबू, पुलिस ने ताला तोड़ा तो चौंक गए पड़ोसी 

Mon, 27 May 2019 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 May 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Female body found in flat, fear of murder by husband in Meerut
फ्लैट B-401 के भीतर मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक बंद फ्लैट में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आस पास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का ताला तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर पड़ोसी भी चौंक गए। यहां एक महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ कमरे के भीतर पड़ा हुआ था, जिससे बुरी तरह बदबू आ रही थी। 

विज्ञापन


गंगा नगर थाना क्षेत्र की पेनाच कॉलिनी के फ्लैट B-401 के आस पास से गुजरने वाले लोगों को फ्लैट से बदबू आ रही थी। लोगों ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा तो भीतर महिला का शव मिला। घटना को देखकर पड़ोसी भी चौंक गए। पड़ोसियों के अनुसार मकान कई दिन से बंद चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव को कमरे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त पूजा भाटी के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के पति पर हत्या का शक जताया है। महिला का पति जसवीर भाटी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed