फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fee hike limit in private schools fixed at 7.55%

Meerut News: निजी स्कूलों में फीस वृद्धि की सीमा 7.55% तय

Thu, 05 Feb 2026 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fee hike limit in private schools fixed at 7.55%
केएल स्कूल में हुई मेरठ स्कूल फेडरेशन की आम सभा
आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए निजी स्कूलों में फीस वृद्धि की अधिकतम सीमा 7.55 प्रतिशत निर्धारित की गई है साथ ही सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के चल रहे पारिवारिक विवाद में स्कूल संचालन को बाधित करने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया है। यह महत्वपूर्ण फैसले मंगलवार को केएल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मेरठ स्कूल फेडरेशन (एमएसएफ) की आम सभा में लिए गए जिसमें 50 से अधिक स्कूल संचालकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सभा की शुरुआत में द्रोण पब्लिक स्कूल के संचालक संजय त्यागी के बेटे अंकित त्यागी को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक में आगामी सत्र की तैयारियों, आरटीई नियम, ट्रांसपोर्ट सर्कुलर और सीबीएसई के नए दिशा-निर्देशों पर विस्तृत मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में स्पष्ट किया गया कि सीपीआई के आधार पर आगामी सत्र में फीस वृद्धि 7.55% से अधिक नहीं होगी। सभी संचालकों को फीस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बताया गया कि आरटीई के संशोधित नियमों के तहत नेबरहुड की परिभाषा अब शहरी क्षेत्रों में वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत आधारित होगी। इस दौरान मेरठ के स्कूली वाहनों को बिजनौर भेजने जैसे नए ट्रांसपोर्ट सर्कुलर के आदेशों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वहीं सीबीएसई के हालिया सर्कुलर जैसे एनओसी समाप्ति, नए स्कूलों के लिए न्यूनतम जमीन आवश्यकता आदि की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सत्यकाम स्कूल विवाद पर कड़ा रुख

बैठक में सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में बाउंसरों की मौजूदगी और मारपीट जैसी घटनाओं से उपजे विवाद पर विशेष चर्चा हुई। फेडरेशन ने सर्वसम्मति से कहा कि यह पूरी तरह से एक पारिवारिक संपत्ति विवाद है। एमएसएफ ने साफ चेतावनी दी कि इस विवाद का असर बच्चों की शिक्षा, शिक्षकों या स्कूल के दैनिक कार्यों पर नहीं पड़ना चाहिए। कहा, यदि फेडरेशन के किसी भी सदस्य के खिलाफ व्यक्तिगत हमला या अनुचित कार्रवाई हुई तो पूरा संगठन एकजुट होकर मुकाबला करेगा।




अजीत सिंह को वाइस प्रेसिडेंट बनाया

संगठन को मजबूती देने के लिए अजीत सिंह को वाइस प्रेसिडेंट और प्रतिश ठाकुर को प्रवक्ता चुना गया। बैठक का समापन संरक्षक विष्णु शरण के संबोधन से हुआ। इस अवसर पर तेजिंदर खुराना, मनोज रस्तोगी, विशाल जैन, अक्षय सिंह, अजीत कुमार, संजीव चौधरी, राहुल केशरवानी सहित अन्य शिक्षाविद् मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed