{"_id":"5ebda8308ebc3e90b33b012e","slug":"feast-in-jali-kothi-more-than-50-people-gathered-meerut-news-mrt4818175155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जली कोठी में दावत, जुटे 50 से ज्यादा लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जली कोठी में दावत, जुटे 50 से ज्यादा लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जली कोठी में दावत, जुटे 50 से ज्यादा लोग
मेरठ। हॉट स्पॉट जली कोठी में बृहस्पतिवार रात युसूफ बादशाह के यहां दावत में 50 से ज्यादा लोग शामिल हुए। सूचना मिलने पर एडीएम सिटी ने देहलीगेट थाना प्रभारी को कॉल की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद एडीएम सिटी खुद ही टीम के साथ जली कोठी पहुंच गए। पूरे मामले की जानकारी करने के बाद आयोजक और मुख्य आरोपी युसूफ बादशाह को गिरफ्तार करा दिया।
एडीएम सिटी अजय तिवारी को जली कोठी में युसूफ बादशाह के घर के पास कार्यक्रम की सूचना मिली थी। उन्होंने देहली गेट थाना प्रभारी रविंद्र पलावत को कॉल की, लेकिन एसओ ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद एडीएम सिटी खुद ही जली कोठी पहुंच गए। उन्होंने देखा कि मौके पर भीड़ एकत्र है। पूछने पर पता चला कि दावत का आयोजन यूसुफ बादशाह ने किया है। एडीएम ने सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला को मामले की जानकारी दी। बाद में सीओ देहलीगेट एसओ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यूसुफ बादशाह को जली कोठी से पटेल नगर जाते समय गिरफ्तार कर लिया।
पांच लोग गिरफ्तार
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मुख्य आरोपी के परिवार के ही करीब 15 से ज्यादा लोग एक साथ थे। एसओ ने कॉल रिसीव क्यों नहीं की, यह जांच का विषय है। एडीएम सिटी की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई है।