{"_id":"60bbe3368ebc3e958715eedc","slug":"fearing-domineering-the-family-left-the-village-pasted-posters-of-sale-on-the-house-sardana-news-mrt541461196","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दबंग के डर से एक व्यक्ति ने परिवार सहित छोड़ा गांव, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दबंग के डर से एक व्यक्ति ने परिवार सहित छोड़ा गांव, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर
Sun, 06 Jun 2021 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:53 AM IST
सार
एक दबंग के डर से पीड़ित व्यक्ति ने परिवार सहित गांव छोड़ दिया। उसने अपने घर की दीवार पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा किए। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मढ़ी में एक दबंग के आतंक से परेशान होकर एक परिवार ने गांव छोड़ दिया। मकान पर बिकाऊ के पोस्टर लगाकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार अपना सामान वाहन में लादकर अन्य स्थान पर चला गया है।
विज्ञापन
गांव रसूलपुर मढ़ी निवासी इस्लाम ने बताया कि उसका पड़ोसी से काफी समय से विवाद चल रहा है, जो अपराधी और दबंग प्रवृत्ति का है। पीड़ित इस्लाम के मुताबिक, वह उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित करता रहता है। आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है। इसे लेकर वह कई बार पुलिस की शरण में जा चुका है। पुलिस पूर्व में कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन बावजूद इसके दबंग बाज नहीं आ रहा है। इसके आतंक से उसका परिवार परेशान है। दबंग के आतंक से परेशान होकर शनिवार को पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ने का फैसला लिया और अपना सामान गाड़ी में लादकर गांव को अलविदा कह दिया। साथ ही पीड़ित परिवार ने मकान पर बिकाऊ के पोस्टर चस्पा करते हुए पुलिस पर भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
उसका कहना है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उसे मजबूरन गांव छोड़ना पड़ रहा है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस को जब भी पीड़ित ने शिकायत दी, उस पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई न करने के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन