फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Fearing domineering, the family left the village, pasted posters of sale on the house

यूपी : दबंग के डर से एक व्यक्ति ने परिवार सहित छोड़ा गांव, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर

Sun, 06 Jun 2021 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Jun 2021 02:53 AM IST
सार

एक दबंग के डर से पीड़ित व्यक्ति ने परिवार सहित गांव छोड़ दिया। उसने अपने घर की दीवार पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा किए। जानिए आखिर मामला क्या है।

विज्ञापन
Meerut News: Fearing domineering, the family left the village, pasted posters of sale on the house
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मढ़ी में एक दबंग के आतंक से परेशान होकर एक परिवार ने गांव छोड़ दिया। मकान पर बिकाऊ के पोस्टर लगाकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार अपना सामान वाहन में लादकर अन्य स्थान पर चला गया है।

विज्ञापन


गांव रसूलपुर मढ़ी निवासी इस्लाम ने बताया कि उसका पड़ोसी से काफी समय से विवाद चल रहा है, जो अपराधी और दबंग प्रवृत्ति का है। पीड़ित इस्लाम के मुताबिक, वह उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित करता रहता है। आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है। इसे लेकर वह कई बार पुलिस की शरण में जा चुका है। पुलिस पूर्व में कार्रवाई भी कर चुकी है, लेकिन बावजूद इसके दबंग बाज नहीं आ रहा है। इसके आतंक से उसका परिवार परेशान है। दबंग के आतंक से परेशान होकर शनिवार को पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ने का फैसला लिया और अपना सामान गाड़ी में लादकर गांव को अलविदा कह दिया। साथ ही पीड़ित परिवार ने मकान पर बिकाऊ के पोस्टर चस्पा करते हुए पुलिस पर भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


उसका कहना है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उसे मजबूरन गांव छोड़ना पड़ रहा है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस को जब भी पीड़ित ने शिकायत दी, उस पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई न करने के आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed