फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fear of mischief in Uttar Pradesh, and 14 cases of robbery in three days

यूपी में बदमाशों का खौफ, तीन दिन में दर्जनों लूट, आखिर कब टूटेगी पुलिस की नींद

Wed, 22 Aug 2018 05:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 22 Aug 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Fear of mischief in Uttar Pradesh, and 14 cases of robbery in three days
लूट के बाद पुलिस को जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के इस शहर में ऐसा लग रहा है, जैसे पुलिस ने बदमाशों को पूरी छूट दे दी है। यहां तीन दिन से लगातार लूट की घटना हो रही है। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


मामला यूपी के मेरठ जनपद का है। मंगलवार को पांच जगह बदमाशों ने पर्स, चेन और मोबाइल लूट लिए। इनमें तीन घटनाओं को पुलिस छिपाने में लगी रही। कंट्रोल रूम के चेकिंग के निर्देश के बावजूद पुलिस थानों से हिली तक नहीं। एसपी सिटी जांच करने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मी सोते मिले। 
विज्ञापन


पर्स लुटा, पुलिस नहीं पहुंची
पूर्वाह्न 11:00 बजे। जेल चुंगी चौराहे के पास सलमा पत्नी मेहराजुद्दीन ई-रिक्शा से जा रही थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने सलमा से पर्स छीन लिया। पर्स में 15 सौ रुपये व सोने की अंगूठी थी। सलमा के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना जेल चुंगी पुलिस चौकी को दी। लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी। घटनास्थल सिविल लाइन क्षेत्र का बताया गया। लेकिन चौकी मेडिकल थाने की थी। जिसके चलते उन्होंने शिकायत नहीं सुनी। बाद में सलमा बिना कार्रवाई घर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fear of mischief in Uttar Pradesh, and 14 cases of robbery in three days
यूपी पुलिस

टेंपो में मोबाइल छीना
दोपहर 2:00 बजे। बच्चा पार्क पर हरवीरी पति अनिल के साथ टेंपो से बेगमपुल की तरफ जा रही थीं। पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर हरवीरी से मोबाइल फोन छीन लिया। हरवीरी के शोर मचाने पर चालक ने टेंपो रोका, लेकिन लुटेरे फरार हो चुके थे। पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

शिक्षिका से चेन छीनी 
मध्याह्न 3:00 बजे। सरस्वती लोक कॉलोनी ब्रह्मपुरी निवासी सेंट मैरी में शिक्षिका सोनिया शर्मा स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। मेवला फाटक के पास पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोनिया से चेन छीन ली। सोनिया इस दौरान स्कूटी से गिरने से बचीं। सोनिया ने बदमाशों की बाइक का सरस्वती लोक के गेट तक पीछा भी किया। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और नाम, पता नोट कर चली गई। थाना पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। 

रिटायर्ड जेई की पत्नी को लूटा
शाम 4:00 बजे। मुजफ्फरनगर निवासी बिजली विभाग से रिटायर्ड जेई एसके वर्मा मंगलवार को पत्नी कुसुम और बेटी निकिता के साथ सिविल लाइन में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर आए थे। एनएएस कॉलेज के सामने बाइक सवार बदमाशों ने कुसुम के चेन लूट ली और सुभाष नगर की तरफ फरार हो गए। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन लुटेरों को पकड़ने के बजाय मामले को छुपाने में लगी रही।

महिला से पर्स छीना
शाम 4:15 बजे। बागपत रोड पर मलियाना पुल के पास अलका पत्नी नरेंद्र निवासी मुलतान नगर से बदमाशों ने पर्स लूट लिया। दंपति बाइक से घर लौट रहा था। पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल और घर की चाबियां थीं। सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। उसके बाद फैंटम पुलिस पहुंची।

ब्रह्मपुरी पुलिस पर जांच बैठी 
शहर में ताबड़तोड़ घटनाएं होने पर एसपी सिटी ने शाम 4:45 बजे वायरलेस सेट पर सभी थानेदारों को निर्देश दिए कि सड़कों पर चेकिंग करें।  एसपी सिटी इसकी जांच करने खुद निकले। ब्रह्मपुरी थाने में दोनों गाड़ियां खड़ी थीं और पुलिसकर्मी क्वार्टरों में सो रहे थे। जिस पर एसपी सिटी ने कंट्रोल रूम में ब्रह्मपुरी पुलिस की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की जांच बैठा दी है।

परीक्षितगढ़ में रात को छह लोगों से लूटपाट
किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर रात बदमाशों ने कहर बरपा दिया। छह लोगों से तमंचे व लाठी डंडों के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर हमला बोल दिया। बदमाश राहगीरों को लूटते रहे और बंधक बनाकर खेतों में डालते रहे। इस दौरान पुलिस गायब रही। बदमाशों ने इस दौरान गौरव पुत्र इंदराज निवासी अलीपुर से 25 हजार रुपये और बाइक, रोहित पुत्र कालू राम निवासी बक्सर से 35 सौ रुपये, गौरव पुत्र पवन निवासी बहलोरपुर से 12 हजार रुपये और सोने की अंगूठी, फरियाद पुत्र लखपत से तीन हजार रुपये, खजूरी निवासी फैयाज से 25 हजार रुपये के अलावा  एक युवक से मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित सभी लोगों ने परीक्षितगढ़ थाने पहुंचकर तहरीर दी। 

तीन दिन में लूट की 14 घटनाएं
शहर में तीन दिन में लूट की 14 वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस चेकिंग नहीं कर रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। रविवार को शहर में छह, सोमवार को तीन और मंगलवार को लूट की पांच वारदात हुई हैं। लेकिन पुलिस शिकंजा कसने में फेल साबित हो रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed