फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fear of a major accident

Meerut News: बारिश से मिट्टी का कटान, एचटी लाइन के खंभे झुके, बड़े हादसे की आशंका

Fri, 10 Jul 2026 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Fear of a major accident
लावड़। कसबे में दौराला-लावड़ मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास लगातार हो रही तेज बारिश से सड़क किनारे मिट्टी का कटान हो गया है। इससे हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइन के कई खंभे तिरछे होकर झुक गए हैं। खंभों की स्थिति देखकर आसपास के लोगों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि यदि दोबारा तेज बारिश हुई तो खंभे गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुनील, इरशाद, रमेश आदि ने बताया कि इसी मार्ग से रोजाना काफी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। खंभे गिरने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ जानमाल का भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मामले की जानकारी बिजली विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई मरम्मत या सुरक्षा कार्य शुरू नहीं कराया गया है। विद्युत विभाग और प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर खंभों को सीधा कराने तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बारिश के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed