फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fdgdfgfdgdfgdfgfdgfdgfd

Meerut News: गणतंत्र दिवस पर सफाई करने में फिसड्डी रहा नगर निगम

Sat, 27 Jan 2024 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
fdgdfgfdgdfgdfgfdgfdgfd
- नगर आयुक्त ने भूमिया पुल से अंजुम पैलेस तक किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

- सड़कों पर कूड़ा और नालों में सिल्ट देखकर कर्मचारियों पर जताई नाराजगी
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गणतंत्र दिवस पर भी महानगर में सफाई करने में नगर निगम फिसड्डी रहा है। नगर आयुक्त ने निगम परिसर में झंडा फहराने के बाद भूमिया पुल से अंजुम पैलेस तक शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण किया। सड़कों पर कूड़ा और नालों में सिल्ट मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को चेतावनी देकर डिपो प्रभारी राजेश कुमार से जांच करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और अधिशासी अभियंता अमित शर्मा के साथ भूमिया के पूल से अंजुम पैलेस (लिसाड़ी रोड़) का शुक्रवार सुबह 10:30 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अंजुम पैलेस के पास बाई तरफ कूड़ा पाए जाने पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कुलदीप कुमार को चेतावनी जारी की। तत्काल समस्त कूड़ा उठवाने की व्यवस्था कराने हेतु दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी राजेश कुमार को जांच के निर्देश दिए। इसी तरह पैदल निरीक्षण के दौरान भूमिया के पुल से अंजुम पैलेस तक दोनों ओर के नालों में सिल्ट और कूड़ा पाए जाने पर दिन-रात्रि में अभियान चलाकर दोनों तरफ के नालों को डिसिल्ट कराने व लिसाड़ी रोड़ के वार्डों में प्रतिदिन निरीक्षण कर अन्दर की गलियों से भी समस्त कूड़ा उठवाने व नालियों की सफाई कराने की बात कही है। इसके अतिरिक्त भूमिया के पूल से लेकर कबाड़ी बाजार की पुलिया तक ओडियन नाले फ्लोटिंग निकलवाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed