{"_id":"57f3ed1c4f1c1b8a322707ff","slug":"fda-ki-team-se-abhadrata","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए टीम से अभद्रता, धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए टीम से अभद्रता, धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागृति विहार सेक्टर दो में व्यापारियों ने खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग (एफडीए) की टीम से अभद्रता की। गाली गलौच कर टीम को कमरे में बंद कर भुगत लेने की धमकी तक दे डाली। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। महिला अधिकारी से भी अभद्रता की गई। पुलिस और सीनियर अधिकारियों के पहुंचने पर व्यापारियों के तेवर ढीले पड़े। हाथ जोड़कर एफडीए टीम से माफी मांगी। उसके बाद टीम ने सैंपल भरे।
एफडीए को सूचना मिली थी कि दीपक किराना स्टोर पर कुट्टू के आटे में मिलावट की जा रही है। अभिहित अधिकारी वीके वर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र वर्मा, वैभव शर्मा, रीना शर्मा, शुभम पाल, सुभाष चद्र मौर्य व विशाल चौधरी की टीम बनाकर सैंपल भरने के लिए भेजा। दुकान पर व्यापारी के पिता थे। टीम ने परिचय दिया और सैंपल भरने की बात कही।
व्यापारी ने बेटे को बुलाने की बात कही। कुछ ही देर के बाद किराना स्टोर का मालिक दीपक आया और उसने गाली गलौच शुरू कर दी। एफडीए टीम का आरोप है कि अभद्रता करने के साथ ही कमरे में बंद करने तक की धमकी दी। घर की महिलाओं को आगे कर दिया गया, ताकि टीम सैंपल न भर पाए। टीम के सदस्यों ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी। उन्होंने टीम से लौटने की बात कही। व्यापारी के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। टीम ने वहां से निकलने की कोशिश की तो व्यापारी गाड़ी के सामने खड़े हो गए। इसकी सूचना जैसे ही जेपी सिंह व वीके वर्मा को मिली तो वो मेडिकल पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। अभिहित अधिकारी ने कहा कि हमें कोई सैंपल नहीं भरना है, हम कानूनी तरीके से लड़ेंगे। टीम को बंधक बनाने और सरकारी कार्रवाई में बाधा पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
माफी मांगी और सैंपल भरवाया
फोर्स को देखकर किराना स्टोर मालिक और व्यापारी नेता ढीले पड़ गए। जैसे ही अभिहित अधिकारी वीके वर्मा ने टीम को लौटने के लिए कहा तो व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल हाथ जोड़कर खड़े हो गए। साहब आप सैंपल भर लीजिये कोई कुछ नहीं कहेगा। टीम की रीना शर्मा ने कहा कि आप लोग कमरे में बंद करने की धमकी दे रहे थे। किराना स्टोर मालिक दीपक ने महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी से हाथ जोड़कर माफी मांगी। टीम ने मौके से बेसन का सैंपल भरा। हंगामे के बीच कुट्टू का आटा गायब कर दिया गया।