{"_id":"67182ae6a496f2832802e4fc","slug":"fathers-dreams-were-shattered-with-sonias-death-meerut-news-c-42-1-smrt1030-102893-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सोनिया की मौत के साथ ही टूट गए पिता के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सोनिया की मौत के साथ ही टूट गए पिता के सपने
विज्ञापन
दौराला। गाजियाबाद में गेसूपुर बफावत निवासी सोनिया की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पिता अशोक के सपने भी टूट गए। सोनिया के कंधों पर परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी।
गेसूपुर बफावत निवासी अशोक की छह बीघा जमीन है। अशोक की दो बेटी शिवा और सोनिया हैं, जबकि बेटा विवेक है। बड़ी बेटी शिवा की शादी हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पिता अशोक ने इस भरोसे के साथ बेटी सोनिया को पढ़ाया कि वह नौकरी कर माता पिता और अपने भाई का सहारा बने। बेटी सोनिया ने भी पिता को निराश नहीं किया और मन लगाकर पढ़ाई की। वर्तमान में सोनिया गाजियाबाद में रहकर नौकरी कर रही थी। सोनिया के नौकरी करने के बाद परिवार को आर्थिक मदद मिलने लगी। भाई विवेक भी पढ़ाई कर रहा है। भाई की फीस सोनिया ही देती थी। मंगलवार को सोनिया की मौत के बाद परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता अशोक का रोकर बुरा हाल है।