फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father-son killed as overloaded tractor-trolley overturns on Meerut-Karnal highway

Meerut Accident: मेरठ-करनाल हाइवे पर बड़ा हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Thu, 25 Sep 2025 06:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 25 Sep 2025 06:34 PM IST
सार

मेरठ-करनाल हाइवे पर सरूरपुर क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में शामली निवासी पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Father-son killed as overloaded tractor-trolley overturns on Meerut-Karnal highway
हादसे में पिता पुत्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-करनाल हाइवे बुधवार रात दर्दनाक हादसे का गवाह बना। गांव गोटका के पास धान की पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इसके नीचे दबकर शामली जिले के थाना झिंझाना निवासी 48 वर्षीय सतीश और उसका 21 वर्षीय बेटा गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब दो बजे हुआ। सतीश ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की पुआल भरकर हरियाणा से सरधना की ओर जा रहा था। गोटका गांव के सामने पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और कुछ देर के लिए हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 25 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सरूरपुर थाना पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर उनकी पहचान कराई और परिजनों को खबर दी। सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने कहा कि मेरठ-करनाल हाइवे पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही हादसों का बड़ा कारण बन चुकी है। रात के अंधेरे में धान की पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक बड़ी संख्या में सरधना व आसपास के कस्बों की ओर आते हैं। दो दिन पहले भी गांव बपारसी के पास धान से लदा ट्रक पलट गया था। ओवरलोड वाहनों के चलते राहगीरों को न केवल भारी दिक्कत होती है, बल्कि उनकी जान पर भी खतरा मंडराता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed