फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father murdered by beating him with rod, accused arrested

रॉड से पीट-पीटकर पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Oct 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Father murdered by beating him with rod, accused arrested
रॉड से पीट-पीटकर पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड पर बुधवार देर रात एक युवक ने पिता लटूर प्रजापति (60) को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला। हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि बेटा शराब का आदी है। पिता विरोध करता था, इसके चलते हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे के दो दोस्तों को भी हिरासत में लिया है, जिनमें पूछताछ चल रही है।
शास्त्रीनगर स्थित जयदेवीनगर गोल मंदिर के निकट निवासी लटूर प्रजापति की गढ़ रोड स्थित आंबेडकर कॉलेज के पास पंक्चर लगाने की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह लटूर का शव दुकान में मिला। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूछताछ की। शक के आधार पर लटूर के बेटे गोलू उर्फ प्रशांत और उसके दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

देर रात लटूर के बेटे गोलू ने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि बुधवार रात वह शराब के नशे में था। पिता ने उसके साथ पहले गालीगलौज की और फिर उसे पीटना शुरू किया। गुस्से में आकर गोलू ने लोहे की रॉड से पिता पर हमला बोल दिया। रॉड से पिता को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद गोलू वहां से चला गया था। सुबह वह खुद दुकान पर पहुंचा और पिता की बदमाशों द्वारा हत्या होने का नाटक किया, ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने थप्पड़ मारा तो आपा खो बैठा गोलू
विवेचक इंस्पेक्टर मेडिकल संतशरण सिंह के मुताबिक पूछताछ में गोलू ने बताया कि उसके पिता ने थप्पड़ मार दिया था। पिता ने दुकान में शराब पीने का विरोध किया था। वह शराब की बोतल लेकर दोस्त के साथ वहां गया था। थप्पड़ लगते के बाद वह आपा खो गया और पिता को मार दिया।
45 मिनट दुकान में रहा गोलू
पुलिस ने बताया कि एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली थी। फुटेज में 45 मिनट गोलू नहीं दिखा। वह पुलिस को दिनभर गुमराह करता रहा। उसने बताया कि दोस्त के साथ दुकान में गया था, लेकिन फिर लौट आया था। फुटेज में वह रातभर घूमता दिखा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तब गोलू ने बताया कि 45 मिनट दुकान में रहा, तभी वारदात हुई।

पिता-पुत्र में होता था झगड़ा
गोलू दुकान में आकर दोस्तों के साथ शराब पीने की बात कहने लगा था। इसके चलते लटूर दुुकान में रात में सोने लगे थे। लटूर के पांच बच्चे थे, जिसमें गोलू सबसे बड़ा था। पिता और पुत्र के बीच अकसर झगड़ा होता था।
वर्जन
लटूर की हत्या में बेटे गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने वारदात करना कबूल किया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड कब्जे में ले ली है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed