यूपी: आन की खातिर पिता और भाई बन गए कातिल, दस दिन पहले जंगल में मिला था युवती का अधजला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के महेशपुर चौपड़ा के जंगल में दस दिन पहले अधजली अवस्था में मिले युवती के शव की शनाख्त दौझा गांव निवासी सोनम के रूप में हुई है।
बिनौली थाना पुलिस ने खुलासा किया कि प्रेम प्रसंग के चलते आन की खातिर सोनम की हत्या कर दी गई। पिता और दो भाइयों ने ही चुनरी से गला घोंटकर उसकी जान ली।
पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर शव को जलाया भी गया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जबकि दोनों भाई अभी फरार हैं।
इनके आधार पर युवती की पहचान सोनम पुत्र सलीम निवासी दौझा थाना बिनौली के रूप में हुई। पुलिस ने पिता सलीम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ के बाद एसपी ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन इसका विरोध करते थे। पिता और भाइयों ने कई बार युवती को समझाया। लेकिन उसने प्रेमी से मिलना बंद नहीं किया।
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने घटना से चार दिन पहले युवती को अपने भाई अनवर निवासी लोनी गाजियाबाद के पास भेज दिया था। इसके बाद भी युवती अपने प्रेमी से संपर्क में रही। प्रेमी ने लोनी में जाना शुरू कर दिया। इसके बाद ही पिता और दो भाइयों ने युवती की हत्या करने की योजना बनाई।
तय प्लान के अनुसार 17 जुलाई की रात में युवती को यह कहकर ले गए कि उसके नाना की मौत हो गई है। बाद में उसे महेशपुर चौपड़ा के जंगल में लेकर पहुंचे और वहां चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल छिड़ककर शव को जला दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। उन्हें भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
10 दिन में दो ऑनर किलिंग की घटनाएं
जिले में झूठी शान की खातिर अपनों को ही मौत के घाट उतारा जा रहा है। 24 जुलाई को बड़ौत में चचेरी बहन यास्मीन और उसके प्रेमी गफ्फार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी आबिद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दौझा की युवती सोनम की भी आन की खातिर हत्या कर दी गई।
सिंघावली अहीर पुलिस हाथ मलती रह गई
सिंघावली अहीर थाना पुलिस सोनम की हत्या का खुलासा नहीं कर सकी। बिनौली पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। दौझा गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी थी कि सोनम कई दिनों से गायब है। परिजनों ने उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
अमर उजाला ने जताई थी ऑनर किलिंग की आशंका
महेशपुर चौपड़ा के जंगल में युवती का शव मिलने के बाद अमर उजाला ने प्रेम-प्रसंग में ऑनर किलिंग की आशंका जताई थी।