{"_id":"69f0dce16d7054770c015cfa","slug":"father-injured-in-sons-attack-dies-in-hospital-raid-underway-to-arrest-accused-meerut-news-c-72-1-mct1010-152504-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेटे के हमले से घायल पिता ने अस्पताल में तोड़ दिया दम, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेटे के हमले से घायल पिता ने अस्पताल में तोड़ दिया दम, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
विज्ञापन
- जमीनी विवाद को लेकर बड़े बेटे ने पिता पर किया था फावड़े से हमला, मेडिकल अस्पताल में हुई उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ-मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव बढला कैथवाडा में बड़े बेटे के हमले से घायल हुए पिता राजेंद्र की उपचार के दौरान मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्यारोपी बेटा अरुण फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि राजेन्द्र निवासी गांव बढ़ला कैथवाडा पेशे से किसान थे। उनके दो बेटे हैं। जिनमें अरुण व दूसरा बेटा गुलशन है। राजेन्द्र के पास करीब 15 बीघा जमीन थी। आरोप है कि बड़ा बेटा अरुण नशे करने का आदी है। जिसकी वजह से उसकी शादी भी नहीं हुई। जिसके चलते पिता ने सारी जमीन छोटे बेटे गुलशन के नाम कर दी। इस बात का पता जब अरुण को चला तो वह आग बबूला हो गया। कई दिनों से वह पिता से नाराज चल रहा था। लेकिन किसी को भी यह अंदेशा नहीं था कि अरुण इस तरह की घटना को अंजाम दे देगा। सोमवार को अरुण घर पहुंचा और अपने पिता से जमीन को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी बीच उसने अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी और देखते देखते ही घर में रखा फावड़ा उठा कर पिता के सिर में मार दिया। फावड़े लगते ही राजेन्द्र लहुलूहान हालत में बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आरोपी पिता को मृत समझकर मौके से भाग गया। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राजेन्द्र को गंभीर हालत में मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी है। वहीं थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसको हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। आरोपी अरुण की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -