फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father injured after stopping from playing games

मोबाइल में गेम खेलने से मना करने पर दिमागी रुप से बीमार युवक ने अपना व पिता दोनों का गला रेता, दोनो गंभीर

Fri, 16 Oct 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Father injured after stopping from playing games
- युवक की मानसिक स्थिति नहीं है ठीक, पिता की और अपनी गर्दन पर चाकू से काटा
विज्ञापन

- परिजनों ने दोनों अस्पताल में भर्ती कराया, युवक की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र की एवन कॉलोनी में पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो युवक ने पहले पिता और फिर अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के जमना नगर की एवन कॉलोनी में इरफान पुत्र चांद खां परिवार के साथ रहता है। इरफान को चार बेटे हैं। बड़े बेटे आमिर(28) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार दोपहर आमिर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। पिता इरफान ने उसे गेम खेलने पर डांट दिया। इसके बाद आमिर ने रसोई से चाकू लेकर पिता की गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन आए तो आमिर ने अपनी गर्दन पर भी चाकू मार लिया और घर से भाग निकला। लोगों ने से जैसे तैसे पकड़ा। इसके बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों ने बताया आमिर का कई साल से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed