फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father-in-law sent to jail for fatally attacking daughter-in-law with an axe

Meerut News: बहू पर फरसे से जानलेवा हमला करने वाला ससुर जेल भेजा

Thu, 09 Oct 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law sent to jail for fatally attacking daughter-in-law with an axe
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 13 में पुत्रवधू राहत उर्फ हिना (26) पर फरसे से जानलेवा हमला करने वाले ससुर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी इकबाल मलिक को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, आनंद अस्पताल में भर्ती हीना की हालत स्थित बनी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर में नईमा और हिना छत पर खाना खा रही थी। तभी ससुर इकबाल वहां आया और कंबल में छिपाकर लाए फरसे से हिना पर हमला कर दिया। उसके सिर और गर्दन पर फरसे से कई वार किए। हिना ने बचाव किया तो हाथ भी लहूलुहान हो गया। हिना लहूलुहान होकर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। वहां से बाद में परिजनों ने उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

उधर, हमलावर ससुर इकबाल मलिक ने पुत्रवधू पर जानलेवा हमले के बाद नौचंदी थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया था। वारदात के समय हीना का पति महताब मलिक अपने छोटे भाई आफताब के रिश्तेदारी में गया था। हीना और महताब दोनों मिलकर बच्चा पार्क पर कोचिंग सेंटर चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बेटे महताब ने हमले का कारण पारिवारिक कलह बताया। बेटे की ओर से आरोपी इकबाल हसन के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर नौचंदी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
--------------
किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को जेल भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी विकास उर्फ बिट्टू निवासी कैलाशपुरी को बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में बाकी आरोपियों के बारे में जांच सीओ कैंट नवीना शुक्ला कर रही हैं।

भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने मंगलवार को एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। बताया था कि उसकी 16 साल की बेटी बिट्टू के घर पर सहायिका का काम करती थी। वहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ बिट्टू और उसके दो परिचितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया जिससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई और उनके 22 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। नौचंदी थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात को मामला दर्ज कर आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed