रिश्ते शर्मसार: ससुर ने चाय में नींद की गोलियां देकर दामाद से किया कुकर्म, पीड़ित ने SSP दफ्तर में की शिकायत
मेरठ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। युवक का आरोप है कि उसके ससुर ने चाय में नींद की गोलियां खिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ससुर तीन महीने से शोषण कर रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने ससुर पर चाय में नींद की गोलियां देकर कुकर्म करने का आरोप लगाया है और उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी ससुर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक, फलावदा निवासी युवक का आरोप है कि उसकी शादी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पीड़ित युवक पत्नी के कहने पर पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल में रहने लगा था। पीड़ित का आरोप है कि मकान में जगह कम होने के चलते वह अपने ससुर के कमरे में ही सोता है।
पीड़ित युवक ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसके ससुर ने उसे चाय में नींद की गोलियां देकर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसे जानकारी हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुर से विरोध जताया, जिसके बाद आरोपी ससुर ने बताया कि कुकर्म के दौरान उसने उसका वीडियो भी बना लिया है और धमका रहा था कि वीडियो वायरल कर दूंगा।
युवक का आरोप है कि तभी से आरोपी ससुर आए दिन उसके साथ कुकर्म कर रहा है। उसने जानकारी अपने चचिया ससुर को दी तो दामाद को ससुराल में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर युवक घर पहुंचा। बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।