{"_id":"600737f78ebc3e2f81108845","slug":"father-in-law-dies-in-roadway-bus-collision-on-meerut-garh-road-woman-serious-kithor-news-mrt5213709158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-गढ़ रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-गढ़ रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत, महिला गंभीर
विज्ञापन

मुंडाली। कोहरे के दौरान मंगलवार सुबह मेरठ-गढ़ मार्ग पर मऊखास के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मंगलवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे गांव सिसौली निवासी जीतपाल (44) पुत्र तेजपाल अपने दामाद प्रदीप (24) पुत्र तेजपाल निवासी बजौट थाना परतापुर और पुत्री ज्योति के साथ बाइक पर सवार होकर गढमुक्तेश्वर के पास गांव कुलापुर से आ रहे थे। जब वह मेरठ-गढ़ मार्ग पर मऊखास के पास छोइया के नजदीक पहुंचे तो रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही जीतपाल व प्रदीप की मौत हो गई। जबकि ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया। सिसौली और बजोट परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। परिजन मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शाम के समय पोस्टमार्टम के उपरांत सिसौली व बजोट में दोनों को अंतिम संस्कार किया गया।
जीतपाल की मौत से परिजनों पर टूटा कहर
माछरा। जीतपाल ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही अपनी पुत्री ज्योति की शादी बजोट निवासी प्रदीप के साथ की थी। तीनों बाइक पर सवार होकर प्रदीप की रिश्तेदारी में कुलापुर गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि जीतपाल के एक पुत्र चार वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। जीतपाल की मौत से परिजनों पर कहर टूट पड़ा है।