{"_id":"69efc3843d7393c3c5076174","slug":"father-hit-on-head-with-shovel-for-evicting-son-from-property-condition-critical-meerut-news-c-72-1-mct1010-152469-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रॉपटी में बेटे को बेदखल करने पर पिता के सिर पर फावड़े से किया वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रॉपटी में बेटे को बेदखल करने पर पिता के सिर पर फावड़े से किया वार, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र में पिता ने अपने बड़े बेटे को प्राॅपर्टी में बेदखल कर दिया। जिसके बाद बेटे ने पिता के सिर पर फावड़ा मार दिया। घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि ग्राम बढ़ला कैथवाड़ी में राजेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। राजेंद्र ने कुछ दिन पहले अपनी सारी प्राॅपर्टी छोटे बेटे गुलशन के नाम कर दी। सोमवार को इसकी जानकारी जब बड़े बेटे अरुण को लगी तो उसने पिता से विरोध जताया। गहमागहमी में अरुण ने अपने पिता के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। जिसके बाद मौके से अरुण भाग गया। आनन-फानन में परिजन लहूलुहान हालत में राजेंद्र को लेकर मेडिकल पहुंचे। जहां उनकाे भर्ती कराया गया। एसपी देहात बताया कि आरोपी अरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दबिश दी जा रही है।
-- -- -- -- -- --