फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father beat him at the intersection, the teenager said at the police station - this is not my father

Meerut News: चौराहे पर पिता ने पीटा, थाने पर किशोर बोला-यह नहीं हैं मेरे पापा

Thu, 08 Jun 2023 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 02:13 AM IST
सार

मेरठ में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई यहां बेटे ने पुलिस के सामने अपने पिता को पहचानने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
Father beat him at the intersection, the teenager said at the police station - this is not my father
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला में रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति ने दौराला चौराहा पर बुधवार दोपहर पुत्र के साथ मारपीट कर दी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने पर किशोर ने पिता को पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


थाना कंकरखेड़ा के जिटौली निवासी मुंशी बुधवार को 12 वर्षीय बेटे किट्टू के साथ दौराला स्थित अपनी बहन के घर आया था। इस दौरान दौराला चौराहे पर किसी बात पर उसने किट्टू की पिटाई शुरू कर दी। यह देख लोग एकत्र हो गए और बीचबचाव किया। इस बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस किशोर और उसके पिता को थाने ले गई। थाने पर किशोर ने पिता को पहचाने से इन्कार करते हुए अपने पिता का नाम विजय बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चा पिता से नाराज था। उसकी मां को बुलाकर बच्चा उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed