{"_id":"6a105bee7b7370b802034ee7","slug":"father-and-son-vandalise-e-rickshaw-brother-beaten-up-for-protesting-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105805-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिता-पुत्र पर ई-रिक्शा में तोड़फोड़, विरोध पर भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिता-पुत्र पर ई-रिक्शा में तोड़फोड़, विरोध पर भाई को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला के मोहल्ला रामपुरी निवासी महिला ज्योति ने मटौर गांव निवासी पिता-पुत्र ई-रिक्शा में तोड़फोड़ और विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना दौराला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्योति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई आशीष गांव मटौर में रहता है और ई-रिक्शा चलाता है। आरोप है कि बुधवार दोपहर वह खाना खाने के लिए घर आया था। खाना खाने के बाद वह ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर घर के अंदर चला गया। आधा घंटे बाद जब बाहर आया तो देखा कि उसका ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है। पूछताछ करने पर पता चला कि गांव निवासी पिता-पुत्र ने ई-रिक्शा तोड़ दिया।
विरोध करने पर दोनों ने आशीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। ज्योति के साथ थाने पहुंचे आशीष ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी दौराला में उपचार कराया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।