फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and son injured in scooter collision in Sadar Bazar

सदर बाजार में स्कूटी भिड़ने से पिता-पुत्र घायल

Tue, 29 Jul 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Father and son injured in scooter collision in Sadar Bazar
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बेटे को ट्यूशन के लिए छोड़ने जा रहे शिवकुमार चड्ढा की स्कूटी में दूसरी स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर शिवकुमार चड्ढा के साथ मारपीट कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर आरोपियों के परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार निवासी शिवकुमार बेटे के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। पत्ता मोहल्ला चौराहे पर तेज रफ्तार से आए स्कूटी सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। शिवकुमार व बेटा नीचे गिरकर घायल हो गए। आरोप है कि शिवकुमार ने स्कूटी सवार दो युवकों से विरोध जताया तो उन्होंने गाली-गलौज की। फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद शिवकुमार व उनके बेटे के साथ मारपीट की। शिवकुमार ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेने के विरोध में उसके परिजनों व अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया गया। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। शिवकुमार चड्ढा ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed