{"_id":"6a88841e3437d1a3a606a3d8","slug":"father-and-son-attacked-with-a-knife-over-a-dispute-regarding-a-platform-meerut-news-c-72-1-mct1011-158112-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चबूतरे के विवाद में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चबूतरे के विवाद में पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किया
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में नाली पर बने चबूतरे को लेकर हुए आरोपियों ने रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी धमकी देते हुए अपने घर में घुस गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हाजी साजिद ढमोल, हम्माद, माज, हाजी जाहिद, अदनान, साद व उमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आजाद रोड स्थित गोला कुआं निवासी अकील अहमद उर्फ भूरा ने बृहस्पतिवार को लिसाड़ी गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बुधवार 19 अगस्त की दोपहर वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान नाली पर बने चबूतरे को लेकर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका बेटा वसीम भी मौके पर पहुंच गया।
आरोप है कि इसी दौरान हाजी यामीन ने घर के अंदर से आवाज देकर आरोपियों से दोनों को जान से मारने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और चाकू से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हमले के दौरान सड़क पर पड़ोसियों की भीड़ एकत्र हो गई थी। पीड़ित पिता-पुत्र ने घर के अंदर घुसकर जान बचाई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावरों के हमले में दोनों चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। आरोपी घर से भागे हुए है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --