{"_id":"678246642d7fca67e50cda36","slug":"father-and-son-attack-daughter-fatally-for-refusing-to-lend-eggs-meerut-news-c-72-1-mrt1059-127207-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उधार अंडे देने से मना करने पर पिता-पुत्र वे बेटी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उधार अंडे देने से मना करने पर पिता-पुत्र वे बेटी पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
इंचौली के सिखैड़ा गांव में दुकानदार बिजेंद्र की बेटी गायत्री, जिसके सिर में हमलावरों ने कांच का
- फोटो : ठंड के बीच जिला अस्पताल में बैठीं महिलाएं।
दुकानदार को बचाने आई बेटी के सिर में कांच का बॉक्स मारा, 25 टांके लगे
सिखैड़ा गांव की घटना, पीड़ित पक्ष ने तीन भाइयों पर दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। सिखैड़ा गांव में उधार अंडे देने से मना करने पर पड़ोसी ने दुकानदार बिजेंद्र और उनके पुत्र दुष्यंत पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें बचाने आई बेटी गायत्री के सिर पर आरोपियों ने कांच का बॉक्स दे मारा। इससे गायत्री का सिर फट गया, उसके 25 टांके लगाने पड़े। हमले के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों काे मेडिकल में भर्ती कराया। इंचौली थाना पुलिस ने तीन सगे भाई दीपक, अजय और अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिखैड़ा निवासी दुकानदार बिजेंद्र उर्फ बबलू के मुताबिक अजय पर सामान के करीब पांच हजार रुपये उधार हैं। कई बार रुपये मांगने पर भी नहीं दिए। शुक्रवार शाम को अजय दुकान पर उधार अंडे लेने आया। दुष्यंत ने उधार के रुपये मांगे और अंडे देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि अजय घर गया और भाई दीपक, अनुज को बुला लाया। आरोपियों ने लाठी-डंडे से बिजेंद्र और दुष्यंत पर हमला किया। इसमें दुष्यंत का हाथ फट गया। शोर सुनकर बेटी गायत्री उन्हें बचाने आई तो आरोपियों उस पर भी हमला कर दिया।
सूचना पर डायल-112 पहुंची। थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुष्यंत के हाथ में भी 11 टांके लगाने पड़े हैं। इस मामले में बिजेंद्र के भाई नीरज ने इंचौली थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पूरे दिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शाम को अजय, दीपक, अनुज पुत्र सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रशिक्षु सीओ नितीश कुमार तिवारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ