{"_id":"6a2aeb77b9cb31a207029c5a","slug":"father-and-son-assaulted-and-threatened-for-refusing-to-give-free-fruit-meerut-news-c-72-1-mct1011-154587-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुफ्त फल न देने पर पिता-पुत्र से मारपीट, धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुफ्त फल न देने पर पिता-पुत्र से मारपीट, धमकी
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के महताब तिराहे पर मारपीट का मामला सामने आया है। फल विक्रेता अशरफ और उनके बेटे अनम इसके शिकार हुए हैं। आरोपी पर मुफ्त फल मांगने और पैसे न देने पर झूठी प्राथमिकी की धमकी देने का आरोप है।
पूर्वा अब्दुल हाफिज निवासी अशरफ की महताब तिराहे पर भारत जूस की दुकान है। उनका बेटा अनम भी दुकान पर काम करता है। अशरफ ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 10 जून बुधवार को आरोपी अपने साथियों के साथ दुकान पर आया। आरोपी ने मुफ्त में फल मांगे। इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और दुकान बंद कराने की धमकी दी।मारपीट में अनम के मुंह पर चोट लगने से वह घायल हो गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर मिल गई है और जांच के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
-- -- -- -- --